लूट का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

0
655

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) 15 अगस्त के दिन लूट करने के आरोपी को पुलिस नें तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया| पुलिस नें उसका न्यायालय के लिए चालान किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया|
जनपद एटा के नयागाँव के ग्राम कलुआटीलपुर निवासी आकाश कुमार राठौर की पत्नी अलका राठौर 15 अगस्त की रात 8 बजे अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से अपने मायके मसेनी फतेहगढ़ जा रही थी, तभी रास्ते में माउंट लिटेरा मोड स्कूल रतनपुर पर पहुंचते ही पीछे से मोटरसाइकिल अपाचे पर दो अज्ञात लोगों ने पीछे से तमंचा लगाकर छपट्टामार कर सोने की चेन लूट ली| मामले में पुलिस नें तहरीर मिलने पर पुलिस जाँच में जुट गयी| सीसीटीवी भी पुलिस नें खंगाले| जनक जाँच के दौरान प्रकाश में आये इंद्रजीत उर्फ मनीष पुत्र मुन्नू उर्फ़ दशरथ यादव निवासी पिपरगांव को गिरफ्तार किया| आरोपी के पास 8640 रूपये मिले| आरोपी मनीष का साथी गोविंद पुत्र सुरेश यादव निवासी पिपरगांव अपाचे मोटरसाइकिल और तमंचा कुछ रुपए लेकर फरार हो गया है| कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है| जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]