फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) जन्माष्टमी के अवसर पर प्रधान द्वारा गाँव में मीट मिली बिरयानी का वितरण कर दिया| जिसकी जानकारी होनें पर ग्रामीण उग्र हो गये| मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया | जिससे मामला गर्म हो गया| मामले में प्रधान व उसके स्वजनों के खिलाफ तहरीर दी गयी| मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है |
थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर चिनहटपुर निवासी सुनील पुत्र लटूरी ने थाना पुलिस को तहरीर दी| तहरीर में कहा कि प्रधान मो. समी उर्फ मुस्तकीम व उनके पुत्र सैफ अली व तालिब अल निवासी काजी टोला नें 16
अगस्त को शाम लगभग 5 बजे मीट मिली बिरयानी का वितरण किया गया| आरोप है कि ग्राम की महिलाएं व बच्चे अनजानें में बिरयानी को खानें लगे| जिससे तमाम लोगों के साथ ही सुनील कुमार का भी व्रत खंडित हो गया| मामले का वीडियो वायरल होनें के वाद दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज नें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर मामले में मुकदमा दर्ज करनें की मांग की| अन्य सामाजिक संगठन भी उग्र हो गये| थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| 


मीट मिली बिरयानी वितरित करनें में मुकदमा दर्ज



