जेल अधिकारियों को भोजन में गुणवत्ता में सुधार के निर्देश

0
126

फर्रुखाबाद: गुरुवार को जिला जज के नेतृत्व में अधिकारियों ने केन्द्रीय कारागार एवं जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिलने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता को देखकर इसमें सुधार के निर्देश दिये।

[adrotate banner="3"]

जनपद न्यायाधीश विजय बहादुर यादव, पुलिस अधीक्षक ओपी सागर एवं अपर जिलाधिकारी सुशील चन्द्र श्रीवास्तव ने बुधवार को केन्द्रीय कारागार व जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  अधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं सुनीं व उन्हें निस्तारित करने का आश्वासन दिया। जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश ने कारागार में भोजनालय का निरीक्षण कर दाल व सब्जी की गुणवत्ता परखी। कारागारों में दाल पतली बनी पाये जाने पर अधीक्षकों को दाल में पानी कम मिलवाने के निर्देश दिये। महिला जेल में निरीक्षण कर अधिकारियों ने महिला बंदियों की समस्याएं सुनीं।

[adrotate banner="2"]