पीएसी के फालोअर को इंसास राइफल व कैश बाक्स चोरी मामले में मिली जमानत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पीएसी कैम्प के भीतर से इंसास राइफल व बाक्स चोरी के मामले में जिला जेल में निरुद्ध पीएसी फालोअर को न्यायालय नें जमानत दे दी है|
दरसल पुलिस लाइन फतेहगढ़ में एटा की 43 वीं वाहिनी पीएसी कैम्प कर रही थी| उसी दौरान शिविर से इंसास राइफल व कैश बाक्स चोरी हो गया था| मामले में पीएसी एच दल के प्रभारी सुबोध कुमार नें मुकदमा दर्ज कराया था| जांच के दौरान कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस नें राइफल व कैश बाक्स बरामद कर पीएसी के फालोअर सतेद्र कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी दरियागंज पटियाली कासगंज को 27 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था|
मामले में आरोपी फालोअर की पैरवी अपर सत्र न्यायालय में अधिवक्ता डॉ. दीपक द्विवेदी नें की| अपर सत्र न्यायाधीश सतेन्द्र सिंह वर्मा नें जमानत के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की| न्यायालय नें जमानत का पर्याप्त आधार पाते हुए फालोअर को जमानत दे दी| अभियुक्त सतेन्द्र को 50,000 के निजी बंधपत्र व समान धनराशि के दो-दो प्रतिभू सम्बधित मजिस्ट्रेट की सतुष्टि का दाखिल करनें पर जमानत पर रहा करनें के आदेश दिये हैं|