राखियों की खरीददारी को उमड़ी बहनों की भीड़

0
515

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन को लेकर बाजार में रौनक छाई हुई है। रक्षा सूत्र से लेकर मिठाई और गिफ्ट गैलरियों तक की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ लग रही है।
शनिवार को मनाए जाने वाले रक्षा बंधन के लिए लोग खरीदारी में व्यस्त हैं। इस बार शनिवार को रक्षा बंधन का पर्व है। अगले दिन रविवार का अवकाश होने के कारण दूर दराज के क्षेत्रों में जाने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए शुक्रवार को निकल जाएंगे। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। अपने भाईयों की कलाई को रंगबिरंगी राखियों से सजाने को उत्साहित बहनों के बाजार में पहुंचने से दुकानदार भी उत्साहित है। इस पावन पर्व के चलते शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में दुकानों में रौनक देखने को मिलने लगी है। ज्यादातर दुकानदारों ने इस मौके पर महिलाओं व युवतियों को आकर्षित करने के लिए अपने काउंटरों को अलग-अलग डिजाइनों की खूबसूरत राखियों से सजा दिया है।
इस बार बाजार में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर मोदी राखी के साथ-साथ ‘थीम बेस्ड’ राखियां धूम मचा रही हैं। राखी के त्यौहार की खरीदी को लेकर भारी भीड़ दिखाई दे रही है जिससे चारों तरफ उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]