कारपेंटर नें तनाव में फांसी लगाकर की आत्महत्या

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कारपेंटर नें मकान के बटवारे के विवाद में तनाव में आकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली| सूचना पर परिजनों में चीत्कार मच गयी| पुलिस ने मौके पर आकर जाँच पड़ताल की|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बहादुर तराई निवासी 35 वर्षीय दिलीप शर्मा कारपेंटर का कार्य करता था|
वह तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था| बीती रात उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| छोटे भाई विकास की पत्नी रोली नें जब देखा तो दिलीप फांसी के फंदे पर झूल रहा था| दिलीप को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गयी| माँ उर्मिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के परिजनों के अनुसार दिलीप की पत्नी अपने मायके पंचगामा शाहबाद में ही रहती है| मृतक अपना मकान बिक्री करना चाहता था| लेकिन मकान में उसके भाईयों का हिस्सा होनें के चलते वह बिक्री नही कर पा रहा था| वह शराब पीने का आदी था| वह मकान की बिक्री को लेकर विवाद करता था| माँ उर्मिला नें बताया कि पुत्र दिलीप ने उससे मकान के कागजात मांगे जब कागजात देनें से मना कर दिया तो दिलीप नें आवेस में आकर फांसी लगा ली| सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|