फर्रुखाबाद:(कायमगंज/नगर संवाददाता) रक्षाबंधन के देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) द्वारा छापामार कार्यवाही कर जांच हेतु नमूने संग्रह किये|
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, अरूण कुमार मिश्र व बृज मोहन गुप्ता द्वारा छापेमारी आकर नमूने संग्रहित किये गये| कायमगंज कस्बे के रेलवे रोड, शिवाजी मूर्ति के पास, कायमगंज स्थित हिमांशु गुप्ता के खाद्य
प्रतिष्ठान दुर्गा घेवर भण्डार से खाद्य पदार्थ घेवर का एक नमूना संकलित किया गया। नीरज गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ घेवर का एक नमूना संकलित किया गया। रेलवे क्रासिंग के पास, चीनी मिल रोड कायमगंज स्थित राधेश्याम के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सूतफेनी व सेवइंया का एक-एक नमूना संकलित किया गया।
मसेनी रोड, नेकपुर चौरासी, स्थित जयस कुमार प्रजापति के खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स ओम सांई स्वीट्स से खाद्य पदार्थ पेड़ा का एक नमूना संकलित किया गया। निकट पवन कोल्ड स्टोरेज बेवर रोड भोलेपुर स्थित सुनील कुमार गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान जय माँ प्रोविजन स्टोर से खाद्य पदार्थ देशी घी, नमस्ते इण्डिया, सेवइंया व सोहनपापड़ी का एक-एक नमूना संकलित किया गया। शहर के बढ़पुर स्थित मनीष के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सोहन पापड़ी का एक नमूना संकलित किया गया।
रक्षाबंधन पर घेवर, सूतफेनी व सेवइंया के लिए नमूने



