फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) घर से लापता बालिका को मन्दिर में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गयी| बालिका की माँ ने उसे तलाश कर पुलिस को सूचना दी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और बालिका को बरामद कर लिया| पुलिस नें महिला सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय बालिका बीते 1 अगस्त से लापता थी| जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की गयी थी लेकिन पुलिस नें कोई संतोषजनक कार्यवाही नही की| बीते दिन लापता बालिका की माँ नें एसपी को प्रार्थना पत्र दिया| उसी दौरान लापता बालिका की माँ को सूचना मिली कि
कस्बे के परमानन्द मंदिर में उसकी पुत्री बंद है| जब महिला मन्दिर में पंहुची तो उसकी पुत्री मिल गयी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और बालिका को बरामद कर लिया| मामले में तपस्वी वाली गली निवासी काजल पत्नी धर्मेन्द्र व अम्बेडकर नगर निवासी बंटू पुत्र परमानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
पुलिस नें जब पीड़िता का मेडिकल करानें का प्रयास किया तो उसने मना कर दिया| थानाध्यक्ष राजीव कुमार नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है, जाँच की जा रही है|



