संगठन को संजीवनी देनें में जुटी सपा, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टीं नें आगामी पंचायत चुनाव व विधान सभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए सपा नें संगठन को संजीवनी देनें में लग गयी है| जिसके लिए फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों के साथ बैठक कर रणनीति बनायी है|
सपा के जिला कार्यालय आवास विकास में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे आगामी पंचायत चुनाव व उसके तुरन्त बाद होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने व चुनावों में प्रत्याशियों की जीत दर्ज कराने की भूमिका पर चर्चा हुई| बैठक में मासिक बैठक व संगठन की सक्रियता के साथ बूथ कमेटियों को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई, इस दौरान निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी करने की भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष नें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना के परिजन की मदद के निर्देश महासचिव इलियास मंसूरी को दिये|