फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर 10 हजार रूपये छिनने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम मदनापुर निवासी गीता पुत्री सिंहमान यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 28 जुलाई को शाम लगभग 7:30 बजे गीता का पति गौतम अपना ई-रिक्शा घर पर चार्जिंग पर लगाकर बाइक से बाहर जा रहा था, जैसे ही वह गाँव के बाहर निकला तो रास्ते में गांव के ही बृजकिशोर पुत्र जय दर्शन व एक अज्ञात के साथ गीता के पति गौतम की बाइक के सामने ई-रिक्शा लगाकर गाली गलौज करने लगा जब गौतम ने विरोध किया तो मारपीट कर जेब से 10 हजार छीन लिये और चले गये जब गीता नें फोन पर बात की तो गंदी-गंदी गालियां दी। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया तहरीर मिल गई है मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर 10 हजार छीनने का आरोप



