डिंपल पर टिप्पणी से मौलाना रशीदी के खिलाफ सपा ने की कार्यवाही की मांग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मौलाना साजिद रशीदी के द्वारा सपा सांसद व पूर्व सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गयी| जिसका जबरदस्त विरोध हो रहा है| सपा महिला सभा नें भी एसपी को ज्ञापन देकररशीदी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है|
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुचे सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह यादव आदि नें एएसपी को ज्ञापन देकर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय एंव अभद्र टिप्पणी के विरोध में कार्यवाही की मांग की| मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें की मांग की गयी है|
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ़ महिला सभा की पदाधिकारियों ने कार्यवाही की मांग की है, यदि प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है तो फिर समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि नारी सशक्तिकरण और स्वाभिमान की प्रतीक सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर की गई घृणित टिप्पणी समूचे महिला समाज का अपमान है, और इस अपमान पर महिला समाज चुप नहीं बैठेगा। प्रदेश सचिव प्रतिभा यादव, प्रदेश सचिव रागिनी यादव, प्रेम शुक्ला, लक्ष्मी राजपूत, सुनीता शाक्य, दीक्षा शाक्य व नीलम चौहान आदि रहे|