शहीद स्मारक पर डीएम नें अर्पित की पुष्पांजलि

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा शहीद स्मारक स्थल ग्राम मौधा विकास खंड मोहम्दाबाद पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित की व शहीदों के बारे में जानकारी प्राप्त की|
जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय मौधा का निरीक्षण किया, विद्यालय में पंजीकृत 24 के सापेक्ष 21 छात्र उपस्थिति पाये गये, जिन पर 02 अध्यापकों की तैनाती पाई गई, मिड डे मील में मेन्यू के अनुसार तहरी बनी पाई गई जिसकी गुडवत्ता ठीक पाई गई, शिक्षा का स्तर ठीक पाया गया,तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माणाधीन भवन व जलजीवन मिशन के अंतर्गत बन रही पानी की टंकी का निरीक्षण किया गया, मौके पर परियोजना का कार्य बंद पाया गया जिसपर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।