फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के 38 पदाधिकारीरियों की घोषणा की गयी| जिसमे उन्हें संगठन को मजबूत करनें की सलाह दी गयी|
नगर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री राजीव अग्रवाल, जिला संयोजक सुभाष अग्रवाल व नगर संयोजक अतुल दुबे के समक्ष नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने अपनी नगर की 38 पदाधिकारियों की घोषणा की व सभी को माला पहना कर व मनोनयन पत्र देकर सभी नवनियुक्त
पदाधिकारियों को सम्मानित किया| निर्मला राजपूत को नगर अध्यक्ष महिला घोषित किया व पुन्नी शुक्ला ने कहा कि हम सभी व्यापारियों के साथ है| शिवाशीष तिवारी, शनि जैन, अमित मिश्रा, आर्यन वर्मा, अमन अरोड़ा, शीश महरोत्रा, अंकुर वर्मा (छुल्ली), राजन अग्निहोत्री, डालचंद्र कठेरिया, डॉ.पीएन सक्सेना, सुभाष अग्रवाल, प्रीती पवन तिवारी आदि रहे| 
नगर भारतीय उद्योग व्यापार के 38 पदाधिकारी घोषित



