फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शातिर चोरों ने तहसील में उपनिबंधक कार्यालय का ताला तोड़कर पंजीयन शुल्क की धनराशि से भरी तिजोरी के लाखों रूपये चोरी कर लिये। जिसमें साढ़े चार लाख रुपये लगभग रखे हुए थे। चोरी की वारदात का पता चलते ही बुधवार की सुबह सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपनिबंधक कार्यालय के कर्मचारियों से जानकारी जुटाई है।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के तहसील सदर स्थित उपनिबंधक कार्यालय में चोरों नें बीती रात लम्बा हाथ मारा| चोर तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय में चोर दाखिल हुए | मिली जानकारी के मुताबिक चोरों नें लाकर रूम में रखा कैश वक्स से रजिस्ट्री का पंजीयन शुल्क का लगभग 4 लाख 50 हजार पार कर दिया| चोरों नें सीसीटीवी कैमरे भी तार तोड़कर बंद कर दिये| बुधवार की सुबह उपनिबंधक कार्यालय के खुलते ही
कर्मचारियों ने ताला टूटने की खबर आलाधिकारियों को दी। एडीएम ,एसडीएम्सदर थाना मऊदरवाजा पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने जाँच पड़ताल की| घटना के पीछे किसी विभागीय कर्मी की मिली भगत की चर्चा है| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें भी मौके पर आकर जाँच की| उपनिबंधक रविकान्त नें बताया की कैश कितना है यह अभी बता पाना मुश्किल है| अधिकारियों से बात की जा रही है| थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि मामले की अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलनें का मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
उप निबंधक कार्यालय से लाखों का कैश चोरी



