मुस्लिमों ने निकाली कांवड़ यात्रा, सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ यात्रा निकालकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। साथ ही, अखंड भारत निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने कहा कि हर वर्ष कांवड़ यात्रा निकाली जाती है।
कमालगंज के शेखपुर निवासी निवासी अब्दुल जब्बार ने अपने साथी शाजिद, डॉ. एमए आदि के साथ पांचाल घाट से कांवड़ भरकर मसेनी, कादरी गेट, लाल दरबाजा, घुमना, चौक, रेलवे रोड़ होते हुए पाब्डेश्वर नाथ मन्दिर में जलाभिषेक किया | अब्दुल जब्बार नें कहा कि वह सीएनजी मिस्त्री है| वह बीते कई सालों से बाबा भोलेनाथ को कांवड़ ले जाकर चढाते हैं| मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ों को सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। हर साल निरंतर कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। मुस्लिम कांवडियों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी|