सफाई नायक से मारपीट में 25 फंसे, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी ना होनें पर हड़ताल की चेतावनी

0
703

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सफाई नायक से मारपीट करनें के मामले में पुलिस ने 5 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| सफाई मजदूर संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे में ना होनें पर हड़ताल की चेतावनी दी है |
नगर पालिका फर्रुखाबाद के सफाई नायक रफीक पुत्र जुम्मन खां निवासी मोहल्ला दीवान मुबारक दक्षिण मऊदरवाजा ने मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि बीते 17 जुलाई को सुबह 9:30 बजे फागिंग कराकर टाउन हाल स्थित गैराज में वाहन खड़े करने गया था| उसी दौरान गैराज के बाहर खड़े काम्पैक्टर कैप्सूल के पास 15-20 लोग खड़े थे | जिनकी बाइक रोड़ पर खड़ी थी| जिससे निकलने में दिक्कत हुई तो बाइकें किनारे करनें को कहा, जिस पर वह हमलावर होकर गाली-गलौज के साथ मारपीट करनें लगे| जिसमे कुशल पुत्र शिबू, दीपक पुत्र गुड्डू उर्फ कोटेदार, राजा पुत्र खुन्नी, सूरज पुत्र सेठी, किशन पुत्र टेनी निवासी रकाबगंज मऊदरवाजा को पहचान लिया| आस-पास के लोगों के ललकारने से आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये|
सफाई मजदूर संघ नें थानें का किया घेराव
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि दर्जनों सफाई कर्मियों के साथ थाना मऊदरवाजा पंहुचे और आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी ना करनें पर हड़ताल करनें की चेतावनी दी| थाना प्रभारी बलराज भाटी ने कार्यावाही का भरोसा दिया| हरिओम वाल्मीकि आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]