फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल बस संचालकों की बैठक सम्पन्न हुयी।
एआरटीओ ने कहा कि जनपद में 468 स्कूल वाहन पंजीकृत है, जिनमे से 118 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो गई है, जिनमे से 40 वाहन 15 वर्ष पुराने है, जबकि स्कूली वाहनों की उम्र 15 वर्ष है, 231
वाहनों के परमिट समाप्त हो गए है, 01जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे 62 वाहनों का चालान तथा 26 वाहनों को सीज किया गया है।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने निर्देशित किया कि जो वाहन 15 वर्ष पुराने है उनका पंजीकरण एक सप्ताह में निरस्त कराये व जिनकी फिटनेस खत्म हो गई है उनकी फिटनेस एक सप्ताह में कराये न कराने पर विधिक कार्यवाही की जाये, सभी विद्यालयों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया जाए, सभी ड्राइवरों का आईटेस्ट व पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाये, सभी वाहनों में जीपीएस व गति
मापक यंत्र लगवाया जाये, वाहनों को 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ज्यादा न चलाया जाये, सभी वाहनों पर स्कूल प्रिंसिपल का नंबर लिखा हो, बस में फर्स्ट एड बॉक्स हो, प्रत्येक सीट पर सीट बेल्ट लगी हो, वाहन में अग्निशमन यंत्र लगे हो,स्कूल वाहन के ड्राइवर व परिचर वर्दी में रहे व आईकार्ड उनके पास हो, विद्यालय में सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई जाये, विद्यालय में कोई भी नाबालिग बच्चा वाहन लेकर ना आये, सभी विद्यालयों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाये।
नाबालिग छात्रों द्वारा दो पहिया वाहन चलाने के संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बताया गया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199 क के अनुसार मोटर यान के स्वामी को दोषी मानते हुए 3
वर्ष तक कारावास तथा 25000 के जुर्माने का प्रावधान है| इसके अतिरिक्त वाहन का पंजीयन 1 वर्ष की अवधि के लिए निरस्त कर दिया जायेगा तथा नाबालिग का ड्राइविंग लाइसेंस 25 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत ही बन सकेगा| जिलाधिकारी द्वारा सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए कि विद्यालय के मुख्य द्वार पर इस आशय के होर्डिंग लगाए जाए तथा नाबालिग से वाहन चलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए । एआरटीओ प्रवर्तन तथा यातायात विभाग ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करने के साथ-साथ विद्यालयों के विरुद्ध भी कार्यवाही करें| जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी रहे।
जनपद में 468 स्कूल वाहन, 118 की फिटनेस व 231 का परमिट समाप्त



