फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) विद्युत उपकेंद्र में घुसकर अवर अभियंता व एसएसओ को प्रधान के साथ आयी महिलाओं नें प्रधान के साथ आयी महिलाओं नें जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीट दिया| इसके साथ ही अवर अभियंता पर महिला से रिश्वत लेनें का आरोप भी लगाया| मारपीट व जेई के रूपये हाथ में पकड़े होनें का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है| मामले में जेई नें कोतवाली पुलिस को उसके साथ मारपीट करनें व सरकारी कागजात फाड़ने, बिल जमा के रूपये लें जाने व गाली-गलौज आदि के मामले में तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है| 
मोहम्मदाबाद के गैसिंगपुर उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता विनोद कुमार पुत्र बच्चू लाल निवासी नौगाँव सेखपुर बकेबर इटावा ने कोतवाली में तहरीर दी| जिसमे कहा कि शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अवर अभियंता विनोद कुमार उपकेंद्र पर थे| उसी दौरान निसाई के प्रधान सतेन्द्र सिंह तीन-चार गाडियों से मनोज नागर व 25-30 महिलाओं व 10-15 लडकियों को लेकर आ गये| एसएसओ रधुवीर से पूंछा की अवर
अभियंता (जेई) कहा है| एसएसओ ने समस्या बतानें की बात की तो उन्होंने एसएसओ का फोन तोड़कर उसके दो-तीन थप्पड़ मार दिये, जिससे एसएसओ जमीन पर गिर गया| इसके बाद प्रधान के साथ भीड़ कंट्रोल रूम के भीतर आ गयी| जेई विनोद कुमार ने बताया कि भीड़ नें मोबाइल छीनकर लात-घूसों से पिटाई कर दी| महिलाओं नें भी लात-घूसों से मारपीट की| कंट्रोल रूम में रखे अभिलेख फाड़ दिये, जमा बिल के रखे रूपये जेई के हाथ पर रखाकर वीडियो बनाया, और बिल के रखे 15 हजार रूपये भी ले लिये| कल से बिजली घर में आने पर जान से मारनें की धमकी दी|दूसरे पक्ष से भी कई महिलाओं नें पुलिस को जेई व एसएसओ पर छेड़छाड करने और दस हजार की रिश्वत मांगने का आरोप तहरीर देकर लगाया | पुलिस ने जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है| कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि जेई के साथ मारपीट और अभिलेख फाड़नें की घटना हुई है| रूपये आरोपियों के द्वारा ले जानें का मामला असत्य है| जाँच की जा रही है| 
रिश्वत लेनें के आरोप में उपकेंद्र में घुसकर जेई व एसएसओ को लात-घूसों से प्रधान व महिलाओं नें पीटा



