फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) पुलिस थानें में तैनात बाइक सबार फालोअर को तेज रफ्तार डीसीएम नें कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल फालोअर को सीएचसी लाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया में उसे मृत घोषित कर दिया गया | परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर काली मंदिर के पास लीलापुर निवासी 25 वर्षीय रमेश पुत्र ब्रजकिशोर थाना अमृतपुर में फालोअर के रूप में कार्यरत था| वह अपना मोबाइल घर से लेने थाने से बाइक से जा रहा था| काली मंदिर के निकट पहुंचते ही फर्रुखाबाद की ओर से आ रही डीसीएम ने रमेश के जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे 108 एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती किया गया,जहाँ हालत नाजुक होनें पर लोहिया अस्पताल में रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया| बाइक को दौड़ाकर राजपुर के निकट पुलिस नें पकड़ लिया| थानाध्यक्ष मोनू शाक्या मौके पर आ गयीं| मृतक रमेश की पत्नी मालती देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थानाध्यक्ष मोनू शाक्या नें बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 




