अत्यधिक पेड़ काटने से ऑक्सीजन की दिक्कत: राकेश राठौर

0
551

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री व सीतापुर से सदर विधायक राकेश राठौर गुरु ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नवाबगंज के पुठरी गांव में पौधारोपण किया| उन्होंने कहा कि पेंड़ो के लगातार कटने से वातवरण में आक्सीजन की समस्या होनें लगी है|
नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में पौधा रोपण का सबसे बड़ा अभियान चलाया है, इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद फर्रुखाबाद में भी 62,000 पौधे रोपित किया जा रहे हैं। यह कार्यक्रम पूरे जनपद में अलग-अलग स्थान पर आयोजित हो रहा है| मानव के जीवन में वृक्ष का बहुत महत्व है अत्यधिक पेड़ काटने से ऑक्सीजन की दिक्कत होने लगी है कोरोना जैसी महामारी में ऑक्सीजन की महत्वता दिखाई दी। केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार की सूझबूझ से ऐसे अभियान को हर वर्ष चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक पौधारोपित हो सके। ।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा मानव जीवन में वृक्ष का बहुत महत्व है, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्यावरण संतुलन अति आवश्यक है, पेड़ों के अत्यधिक कटने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है|
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा वृक्षारोपण अभियान प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना है जिससे प्रदेश की जनता की स्वास्थ्य कल्याण के लिए चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आयुष सिंह राजपूत आदि रहे।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]