फालोअप: भाभी ने पकड़े थे हाथ, भाई ने नाक-मुंह दबाकर ‘कीर्ति’ को उतारा मौत के घाट

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) तालाब में मिली युवती की नाक मुंह दबाकर हत्या करनें के मामले में पुलिस नें मृतका के भाई-भाभी को गिरफ्तार किया है| पुलिस नें मृतका के ननिहाल से आरोपी भाई-भाभी को गिरफ्तार किया है|
कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला पटवन गली निवासी सोबरन सिंह राज मिस्त्री का कार्य नोयडा में करता है| सोबरन की 20 वर्षीय पुत्री कीर्ति का शव 6 जुलाई की रात राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इटावा-बरेली हाई-वे पर महमदपुर गढिया पुल के नीचे तालाब में शव उतराता मिला था| पोस्टमार्टम में युवती की नाक मुंह दबाकर हत्या किये जानें की पुष्टि हुई थी| जिसके बाद पुलिस ने जाँच तेज की| पुलिस को कीर्ति की हत्या के बाद भी परिजनों द्वारा कोई हो हल्ला ना करनें पर शक हुआ| जिसके बाद पुलिस ने मृतका की माँ सोबरन जाटव, माँ पुष्पा देवी, भाई अभिषेक जाटव, चचेरे भाई अमित जाटव व अभिषेक की पत्नी सरिता देवी से पूंछतांछ की| जिसमे अभिषेक व उसकी सरिता ने जुर्म का इकबाल कर लिया| आरोपी मृतका की भाभी सरिता नें पुलिस को बताया कि उसने ननद कीर्ति के हाथ पकड़े और पति अभिषेक ने नाक मुंह दबाकर हत्या कर दी|
मृतका के ननिहाल से हुई गिरफ्तारी
पुलिस नें मृतका की ननिहाल राजेपुर के नगला घाघ से आरोपी अभिषेक व उसकी पत्नी सरिता को गिरफ्तार किया है|