यूपीएमएसआरए के संगीत त्रिपाठी अध्यक्ष व कपिल सचिव मनोनीत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की 36वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न हुई| बैठक में कमेटी की घोषणा भी की गयी|
शहर के रेलवे रोड़ स्थित होटल में बैठक आहूत की गयी| जिसमे में आईएमए के सचिव डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, नीमा से अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र यादव, सचिव डॉ. शरद अग्निहोत्री, आईडीए से डॉ. प्रदीप मोहन माथुर ने बैठक में विचार रखे| आईएमए के अध्यक्ष डॉ. बिपुल अग्रवाल ने शहर से बाहर होने के कारण वीडियो कॉल के द्वारा सभी दवा प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया| बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में लखनऊ से आये यूपीएमएसआरए के जनरल सेक्रेटरी विमेश मिश्रा व हेमंत सिंह की निगरानी में पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया| इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया| जिसमें संगीत त्रिपाठी अध्यक्ष तथा एफएआरएआई के जीसीएम कपिल दिवाकर सचिव चुने गये | भूपेंद्र सिंह, रबसान अली उपाध्यक्ष,रोशन यादव, हिमांशु दुबे सह सचिव, अभिषेक शुक्ला कोषाध्यक्ष व अनूप द्विवेदी, प्रियांक पाण्डेय, शिवेंद्र शुक्ला, प्रभाकर शुक्ला, प्रखर वर्मा, प्रशांत त्रिवेदी, प्रशांत तिवारी, समर सिंह को सदस्य चुना गया| पर्यवेक्षक हेमंत सिंह ने आने वाली 9 जुलाई को होने वाली ऑल इंडिया स्ट्राइक के बारे में जानकारी दी|