फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा के पानी में लगातार गिरावट दर्ज की है| जिससे ग्रामीण ने फिलहाल राहत की साँस ली है|
दरअसल बीते दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे गंगा का जल स्तर 35 सेंटीमीटर घटकर 136.25 पर पंहुच गया| वहीं बात करे शनिवार शाम 4 बजे की तो 24 घंटे में कुल 25 सेंटीमीटर गंगा का जल और घट गया, लिहाजा गंगा का जल स्तर शनिवार को 4 बजे शाम को 136.00 मीटर रहा| गंगा में नरौरा बांध से शाम 4 बजे 86,603 क्यूसेक जल प्रवाह हुआ है। 






