फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 331 शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ ही डीसी बालिका शिक्षा नागेन्द्र सिंह का तबादला भी अंत:जनपदीय कर दिया गया है| बीएसए ने सभी को तय समय पर अपना कार्यभार ग्रहण करनें के आदेश भी दे दियें हैं|
जनपद में विभिन्य परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं नें अंत:जनपदीय तबादले व समायोजन के लिए ऑन लाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन किये थे| जिसके बेसिक शिक्षा के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी के आदेश पर तबादला कर दिया गया| जिसमे बढ़पुर में 20,कायमगंज में 41, कमालगंज में 53, मोहम्मदाबाद में 59, नवाबगंज में 53, राजेपुर में 52, शमसाबाद में 51 व नगर क्षेत्र में कुल 2 शिक्षकों का तबादला हुआ है| वहीं इसी आदेश के तहत जिला समन्वयक बालिका शिक्षा नागेन्द्र सिंह का तबादला विकास खंड राजेपुर के परिषदीय विद्यालय जगतपुर में किया गया है| प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी नें बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से यह शपथपत्र जरुर लेनें की उनके खिलाफ कोई विभागीय कार्यवाही तो नही चल रही है| ससमय सभी की तैनाती करानें के आदेश भी दिये हैं| 






