फर्रुखाबाद:(नवाबगंज/नगर संवाददाता)रंजिश के चलते दबंगों नें घर में घुसकर सगे भाई-बहनों के गोली मारने के साथ ही उनके चाचा के भी गोली मार दी| घायलों को सीएचसी लाया गया जहाँ से सभी को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की| 
थाना नवाबगंज के ग्राम राम नगर पुठरी निवासी राम प्रकाश राजपूत के परिवार से गाँव में ही रंजिश चलती है| परिजनों से मिली जानकारी गाँव के ही कुछ लोगों से रंजिश चलती है| रामप्रकाश के पुत्र 40 वर्षीय महावीर ने बताया कि पिता रामप्रकाश के साथ खेत को लेकर झगड़ा हुआ था| जिसकी रंजिश आरोपी मानते है| शनिवार को दोपहर बाद आरोपी रामप्रकाश के घर में असलह लेकर पंहुचे और ताबड़तोड़ 
फायरिंग कर दी| जिससे महावीर के सीधे हाथ में गोली लगी| इसके बाद महावीर के भतीजे 17 वर्षीय आकाश राजपूत पुत्र उमेश चंद्र व 15 वर्षीय पलक राजपूत पुत्री उमेश चन्द्र के भी गोली लगी| आकाश के पेट में गोली मारी| सभी को सीएचसी नवाबगंज लाया गया| जहाँ से उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल में आकाश को ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी नें मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल पलक को सैफई रिफर किया गया| वहीं घायल महावीर राजपूत को ईएमओ डा. अमन नें
उपचार के बाद सैफई रिफर कर दिया गया|
घटना से पहले भी आरोपी असलाह से कर गये थे फायर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
आरोपी पीड़ित के घर पर असलाहों और लाठी-डंडो से लैस होकर हमला कर फायरिंग कर गये थे| लेकिन पुलिस को जानकारी के बाद भी पुलिस नें कोई ठोस कदम नही उठाया| जिसके शाम चार बजे पुलिस के जानें के बाद दबंग हमलावर असलहों से लैस होकर घर पर आ गये और उन्होंने आकाश की हत्या के साथ ही पलक व उसके चाचा महावीर को गोली मारकर घायल कर दिया| मामले में पुलिस की लापरवाही बतायी जा रही है| पुलिस कार्यवाही करती तो घटना से बचा जा सकता था|
अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें जेएनआई बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है| फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें है| पुलिस अन्य बैधानिक कार्यवाही की जा रही है |
रंजिश में सगे चाचा-भतीजी के मारी गोली, भतीजे की हत्या



