फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस ने फरार चल रहे चार टप्पेबाजों को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| चारों आरोपियों पर 5-5 हजार रूपये का ईनाम घोषित था|
थाना कंपिल पुलिस व एसओजी टीम नें सर्विलांस की संयुक्त टीम नें दिलीप पुत्र विश्राम, अजीत पुत्र गुड्डू,
गौरव पुत्र रतन सिंह उर्फ लालू गिहार, नन्हू पुत्र अतर सिंह निवासी ममापुर कायमगंज को पुलिस नें गिरफ्तार किया है| बीते 6 जून 2025 को सिबारा चौराहा के पास एक बुजुर्ग की बाइक पर आरोपियों नें राकी गिहार को बैठाकर उसकी जेब से दो लाख रूपये चोरी कर लिये| कुछ दिन बाद 14 जून को दो बाइक सबार भैसेरा गाँव की तरफ कम्पिल मार्ग पर सिबारा रोड की ओर चकरोड पर जा रहे थे| पुलिस को देखकर बाइक सबार बाइकछोड़कर फरार हो गये| जबकि मौके पर मुठभेड़ में बदमाश रॉकी गिहार को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया| जबकि रॉकी गिहार की बाइक पर बैठा दिलीप पुत्र विश्राम फायर करते हुए फरार हो गया| रॉकी गिहार के पैर में गोली लगी थी| गुरुवार को पुलिस मौके से फरार हुए दिलीप,अजीत,गौरव, नन्हू को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| पुलिस नें आरोपियों के पास से 1 देशी तमंचा व 50560 रूपये नकद बरामद हुए| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने बताया की चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| 


पुलिस नें चार ईनामी टप्पेबाजों को किया गिरफ्तार



