फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को पूरा जनपद योगमय हो गया था। जगह-जगह योग शिविर आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने योगासन व प्राणायाम का प्रयोग कर निरोग रहने का मंत्र सीखा।
लगभग सभी पार्क व विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में योग शिविर आयोजित थे। सुबह छह से सात बजे तक लोगों ने योगासनों, व्यायाम व प्राणायाम का प्रयोग किया। शहर के सातनपुर मंडी में योग कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, मंडलायुक्त कानपुर मंडल विजयेंद्र पांडियन,जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, एसपी आरती सिंह आदि नें दीप प्रज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया|मास्टर ट्रेनर योग प्रशिक्षक अंकुर द्विवेदी नें सभी को योग कराया| योग शिविर में कुल 950 प्रतिभागियों द्वारा कामन योग प्रोटोकाल का अभ्यास किया गया| योग सप्ताह में आयोजित विभिन्य प्रतियोगिताओं के 41 विजेताओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया| इस दौरान विधायक सुशील शाक्य, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष फतेहचंद राजपूत, चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल अदि रहे| पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नेने पुलिस कर्मियों के साथ योग किया|
सीपी स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
सीपी इंटरनेशनल एस्कूल में 11 वें योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ| योग प्रशिक्षक रामकृपाल मिश्रा ने सभी को योग कराया| जिसमे ताड़ासन, वृक्षासन, पवनमुक्तासन आदि आसन कराये| निर्देशक डा. मिथिलेश अग्रवाल ने सभी को योगाभ्यास करनें की सलाह दी| उप निदेशक अंजू राजे ,प्रधानाचार्य संजय विष्ट आदि रहे|
पतंजलि योग पीठ ने कराया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योग पीठ की ओर से योग दिवस पर मधुर मिलन गेस्ट हाउस में डॉ.विपुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। योग शिक्षक मुन्नालाल ने कई दर्जन योग व्यायाम कराए।मंच पर कई योग शिक्षक मौजूद रहे। योग शिक्षक राकेश द्विवेदी, योग शिक्षक पूनम सिंह, चित्रा अग्निहोत्री, सीपी बॉथम, डा.अजय कुमार, डा. लल्ला बाबू, ब्रजेश गंगवार, सरदार सतनाम सिंह, शीतल गुप्ता, गोपालजी टंडन सहित सभी ने योग प्राणायाम की व्यवस्था का संचालन किया।

फर्रुखाबाद में चहुंओर हुआ योग, निरोग रहने का लिया संकल्प



