विवाहिता नें फांसी लगाकर की खुदकुशी

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गृह कलह से तंग आकर विवाहिता नें अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर निवासी 32 वर्षीय आयशा बेगम पत्नी हाशिम दोपहर घर पर अकेली थी| मौका देखकर उसने उसने छत के कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगा ली | परिजनों के अनुसार कुछ देर बाद जब हाशिम घर पंहुचा तो पत्नी आयशा को फंदे पर झूलता देखा| हाशिम नें तत्काल उसे फंदे से उतारा और उसके मायके जरारी जानकारी दी, जिसके बाद उसे निजी वाहन से सीएचसी कमालगंज लेकर पंहुचा जहाँ आयशा को मृत घोषित कर दिया गया| आयशा का लगभग 12 साल पूर्व विवाह हुआ था| मृतका की माँ राजिया बेगम पत्नी शहनूर ने आरोप लगाया की मेरी पुत्री आयशा का पति उसके साथ मारपीट करता था| सुबह भी मारपीट की थी, जिसकी जानकारी आयशा नें फोन द्वारा दी थी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची व जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतका के स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं |
Kashvi Aesthetics Farrukhabad