सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहन किया रवाना

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में मई माह 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु परिवहन विभाग की पब्लिसिटी वैन को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ से हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। पब्लिसिटी वैन द्वारा जनपद फर्रूखाबाद की तीनो तहसीलों तथा फर्रूखाबाद व फतेहगढ़ नगर में 19 जून से 23 जून तक आमजनमानस में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करेगी।
Kashvi Aesthetics Farrukhabadमई 2025 में 43 सड़क दुर्घटनाओं में 27 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि माह मई 2024 में 33 सड़क दुर्घटनाओं में 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। माह मई 2025 में जनपद फर्रूखाबाद में दुर्घटनाओं की संख्या में 30.30 प्रतिशत की वृद्धि तथा मृतकों की संख्या में 92.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
दुर्घटना के आंकड़ों की समीक्षा में यह पाया गया कि माह मई 2025 में जनपद में 43 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 20 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 24 व्यक्ति घायल हुये हैं, इनमें से 33 सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम एक दो पहिया वाहन शामिल है। 07 दुर्घटनाओं में शामिल दोनों वाहन दो पहिया थे, जिनमें 05 व्यक्तियों की मृत्यु हुई व 04 व्यक्ति घायल हुये। कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में एआरटीओ-प्रशासन वीएन चौधरी व एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत आदि रहे।