फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 01 करोड़ से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया| बैठक में जनपद में चल रही 56 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गयी ।
जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विकास निगम लि0 को पांचाल घाट पर बन रहे घाट पर से मलवा हटाने व एजिंग में लगने वाली ईट की गुडवत्ता सही रखने के निर्देश दिये। डीएम द्वारा उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण को ढिलावल व सिरौली पेयजल परियोजना के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई| यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की गुडवत्ता सही न पाये जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये, यूपी.
सिडको के कार्यो की गति धीमी होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई, सीएंड डी0एस0 को ट्रांजिट हॉस्टल पुलिस लाइन की वाउंड्रीबल तत्काल बनबाने के लिये निर्देशित किया । जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये। डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये,सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे, व कोई भी समस्या होने पर अवगत कराएं| मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि रहे |
ढिलावल व सिरौली पेयजल परियोजना के निर्माण की धीमी गति पर डीएम खफा



