खुलासा: छेड़छाड़ का विरोध करनें पर बालिका को उतारा था मौत के घाट, माँ-बेटा गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बालिका को छेड़छाड़ का विरोध करनें पर युवक नें मौत के घाट उतारा था | घटना की जानकारी होनें के बाद आरोपी की माँ नें उसकी मदद की थी| पुलिस नें जाँच के बाद आरोपी माँ-बेटे को गिरफ्तार कर लिया|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadथाना क्षेत्र के करनपुर दत्त मजरा मडैयों निवासी 13 वर्षीय बालिका अपने घर से गाँव के ही हरकिशोर की परचून दुकान से दल लेनें के लिए गयी थी| लेकिन काफी समय के बाद वापस नही आयी| परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नही चला| परिजनों नें मामले की सूचना पुलिस पर पुलिस नें अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज किया था| 28 मई को उसका शव शिवशरण पुत्र मोहन निवासी करनपुर की मडैया की झोपड़ी में भरे भूसे में मिला था| मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया| शनिवार को पुलिस नें हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रकाश में आये आरोपी विजय कुमार पुत्र रामसरन व नीलम पत्नी रामशरण को गिरफ्तार किया| आरोपी विजय कुमार नें बताया कि बालिका पर काफी दिनों से उनकी नजर थी, मौका पाकर उसने बालिका से छेड़छाड़ की और विरोध करनें पर उसकी हत्या कर दी| हत्या के बाद दूसरे घर से टव लाकर शव उसमे घुटने तोड़कर रख दिया और बाहर देखा तो बारिश हो रही थी| उसके बाद शव को सामने वाले दूसरे घर में लेकर गया और शव को दफन करनें के लिए खुरपी से गड्डा खोदा| गड्डा खोद रहा था कि उसी दौरान आरोपी विजय की माँ नीलम आ गयी और उसने शव दफन करते देखा, जिसमे नीलम नें बेटे की मदद की| पुलिस नें दोनों को गिरफ्तार कर लिया| आरोपियों को आलाकत्ल टव व खुरपी सहित गिरफ्तार कर लिया| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने पुलिस लाइन में बताया की दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया|