बारिश ने खोली पालिका की पोल,चहुँ ओर जलभराव

फर्रुखाबाद:(नगर संबाददाता) बीते कई दिनों से सूरज की तपिश झेल रहे लोगों के चेहरे पर आज राहत नजर आ रही है।सुबह हवा के साथ झमाझम बारिश हुई और ठंडी हवा के झोंकों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बच्चों ने घरों की छतों पर निकलकर बारिश में नहाकर गर्मी की छुट्टी का आनंद लिया|
विगत कई दिन से तपिश और लू के थपेड़ों ने सबको बेहाल कर रखा था। वही तेज धूप के कारण कामकाजी लोगों का कार्य भी प्रभावित हो रहा था।सोमवार सुबह ठंडी हवा के साथ बारिश से लोगों को राहत मिली।बारिश के बाद पालिका बदइंतजामी को साफ तरीके से देखा जा सकता है।शहर के मुख्य चौराहों और मुख्य मार्गो पर जलभराव रहा। आने-जाने वाले लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर की आवाम पालिका के दाबो को कोसती नज़र आई|सब अपने अपने तरीके से शहर की बदहाली को कोस रहे थे|शहर के तलैया फज़ल इमाम,गंगा नगर,सुनहरी मस्जिद,ख्याली कूंचा,नरकसा,लिंजीगंज,कछियाना,खटकपूरा,रोडवेज बस स्टैंड,डाकघर फर्रुखाबाद आदि बुरी तरह जलमग्न हो गए| इन जगह पर रहने बाले लोगो के लिए बारिश कहर बनकर बरसी, पूरे मोहल्ले में जलभराव हो गया है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। पूरा घर चारपाई पर बैठा पानी के निकलने की आस देखता देखा गया|

बरसात में गली-मुहल्ले हुए जलमग्न:
बरसात ने नगर पालिका के वादों और दावों की भी पोल खोल दी।आलम यह है कि बरसाती पानी से न सिर्फ कस्बे की गली-मुहल्ले जलमग्न हो गए,बल्कि बाजार में स्थित दुकानों के अंदर भी जलभराव हो गया। वैसे तो कस्बे भर में नाले-नालियों में हमेशा दूषित पानी भरा रहना आम बात है। सोमबार को बारिश ने दुकानदारों व राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ा दी।पानी निकास की व्यवस्था ठीक न होने के कारण बरसाती पानी ने अधिकांश सड़कों की स्थिति तालाब जैसी हो गई और दुकानों के अंदर बरसाती पानी घुस गया।दुकानदार बाल्टियों आदि की सहायता से बरसाती पानी दुकानों से बाहर निकालते नजर आए। सोमबार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट जरूर आई। लोगों को गर्मी से निजात तो मिली है लेकिन कस्बे में हर जगह जल भराव ने लोगों के लिए कई तरह की समस्याएं भी पैदा कर दी। कस्बे के लोगों व व्यापारियों में पानी निकास की समुचित व्यवस्था न होने को लेकर काफी रोष है। Kashvi Aesthetics Farrukhabad
लोगों का आरोप है कि हर साल बरसात से पहले पालिका प्रशासन नाले-नालियों की सफाई पर लाखों का सरकारी बजट खर्च करता है। लेकिन जरा सी बरसात आने पर ही गलियों सड़कों में पानी का भराव हो जाता है। गलियों में मौजूद गंदे पानी से भरे नालों की सफाई नहीं होने से नाले पूरी तरह चोक पड़े हैं। इस वजह से ही पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश के कारण मुख्यम्रागो पर हुए जलभराव से शहर में जाम के हालात बन गई है शहर के लाल दरवाजा से घूमना,चौकचौराहा,पक्का पुल,तहसीलमार्ग पर भारी जाम देखने को मिला|