सप्लाई ठीक करनें के दौरान हाई-टेंशन की चपेट से लाइन मैंन की मौत

0
1170

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) विद्युत आपूर्ति ठीक करनें के दौरान हाई-टेंशन के करंट की चपेट में आनें से लाइन मैंन की दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरकमपुर निवासी 32 वर्षीय रामकुमार पुत्र बालकिशन बिजली विभाग में संविदा पद पर लाइनमैन के पद पर तैनात था| रविवार को रामकुमार ग्राम हरकमपुर में स्थित बालाजी कोल्ड स्टोरेज में लाइट सही करने गया था| कोल्ड स्टोरेज मालिक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कोल्ड की केबिल खराब थी जिसको सही करने के लिए लाइन मैंन रामकुमार ने नींव करोरी फीडर प्रथम के एसएसओ रामलड़ैते से सट डाउन लिया, तीनों जंपर को काट कर केबिल को सही किया उसके बाद जंपर को जोड़ने के लिए रामकुमार ने एसएसओ को जंफर जोड़ने के लिए कॉल किया व सट डाउन मांगा उधर से मंजूरी मिलने के बाद ऊपर चढ़ा लेकिन सट डाउन नहीं हुआ था जिससे तार जोड़ते समय करेंट लगने से नीचे गिर पड़ा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद आते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन को सूचना कोल्ड स्टोरेज मालिक ज्ञानेंद्र सिंह ने दी। मृतक के पिता खेती करते है तथा मृतक दो भाइयों में बड़ा था| तथा छोटा भाई श्याम कुमार पिता के साथ खेती करता है। मृतक रामकुमार की माता गंगा देवी व पत्नी प्रभा देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया| रिजन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए आक्रोशित हुए।दरोगा उदय पाल सिंह राजावत ने घटना की जानकारी ली।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]