ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद शनिवार को शहर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता, और संप्रभुता की रक्षा के लिए भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करने का प्रतीक बनी। भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। लोगों पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की। 

यात्रा में राज्य मंत्री महिला कल्याण पुष्टाहार बाल विकास प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में रहीं| तिरंगा शौर्य यात्रा गुड़गांव देवी मंदिर से होते हुए मऊदरवाजा, बीबीगंज, पक्का पुल, तिकोना, चौक, नेहरू रोड होते हुए लाल गेट पर समाप्त हुई| मंत्री प्रतिभा शुक्ला नें कहा कि भारत ने हमेशा शांति और भाईचारे की राह को चुना है, लेकिन जब देश की सुरक्षा और नागरिकों की जान की बात आती है, तब
भारत किसी भी हद तक जाकर अपने लोगों की रक्षा करता है। पहलगाम में निर्दोष भारतीयों की नृशंस हत्या के बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कहा की धर्म पूछकर आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की हत्या की। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने अपने पराक्रम से पाक को मुंह तोड़ जबाब दिया| सेना के सम्मान में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली जा रही| पैदल के साथ ही बाइकों पर भी लोग हाथों में उत्साह के साथ तिरंगा
लेकर शामिल हुए | जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, डॉ. रजनी सरीन, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, रुपेश गुप्ता,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, सत्यपाल सिंह, व्यापार मंडल
अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, पूर्व व्लाक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी,पूर्व जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, सरदार तोषित प्रीत सिंह,जितेन्द्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय, हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, राजकुमार वर्मा, राजीव चतुर्वेदी, संकिसा चेयरमैंन प्रतिनिधि राहुल राजपूत, पूर्व मंडल महामंत्री शिवम दुबे, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, दिलीप भारद्वाज,सोनी शुक्ला, दिनेश मिश्रा, शाकिर अली मंसूरी, अनुपम रस्तोगी, सुरेंद्र पांडेय, आदेश अवस्थी, विश्वास गुप्ता, पंकज दीक्षित आदि रहे|