प्रदेश में 18 मई को हीट वेव का अलर्ट जारी,तरल पदार्थ का सेवन से खुद को रखे हाइड्रेट

0
670

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में पारा इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है| सूरज की विकराल तपिश से प्रदेश भट्टी की तरफ तप रहा है|इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज से लू का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में लखनऊ समेत दर्जनों शहरों में पारा 40 से ऊपर चल रहा है। ऐसे में लोगों को लू से बचना चाहिए। बहुत जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकले।मौसम विभाग ने 15 से 17 मई तक आसमान साफ रहने और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है।18 मई को हीट वेव चलेगी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।प्रदेश के ज्यातर शहरों में लू और तपिश 20 मई तक बनी रहेगी|
इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने का प्रयास करें। खूब तरल पदार्थ का सेवन करें। भोजन की मात्रा कम कर दें। सत्तू, बेल का रस, नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ बेहद फायदेमंद है। इसका निरंतर सेवर करते रहे,बहुत जरूरी न हो तो दोपहर में बाहर निकलने से परहेज करे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]