विभागों की बसूली कम होनें से डीएम खफा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी|

समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से अत्यंत कम पाई गई, जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जतायी गयी व बसूली व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये| स्टाम्प एवं निबंधन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पायी गयी| आबकारी विभाग की बसूली ठीक पायी गयी| परिवहन विभाग की बसूली ठीक पाई गई, मंडी कायमगंज व कमालगंज की बसूली कम पाई गई| मंडी को प्रवर्तन कार्य बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया| वन विभाग की बसूली अच्छी पायी गयी| नगर पंचायत कंपिल की बसूली अत्यंत खराब पायी गयी| विद्युत विभाग की बसूली कम पायी गयी|
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व विभाग इसी महीने लगान का पैसा जमा कराये, सभी ईओ बरसात से पहले नाले साफ करा लें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चन्द्र प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर रजनी कान्त, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल आदि रहे|