फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बाइक पर लिफ्ट लेकर ग्रामीण की जेब से 15 हजार की नकदी साफ कर दी| मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गयी|पुलिस पड़ताल कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अम्बेडकर नगर तकीपुर निवासी जोधन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि वह बुधवार को लगभग 3:30 बजे बाइक से बेबर जा रहे थे| कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलाबलपुर में स्थित चित्रा पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराया, उसके बाद पैसे निकाल कर दिये| बांकी पैसे जेब में रखकर चले तो धीरपुर चौराहे पर सड़क किनारे खड़े शख्स ने बाइक पर लिफ्ट मांगी| जब मदनपुर के निकट जोधन सिंह को अहसास हुआ तो पीछे बैठा टप्पेबाज कूदकर दूसरी बाइक से फरार हो गया| जोधन सिंह की जेब से 15 हजार रूपये गायब थे| कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया सीसी टीवी देखे जा रहे है, पुलिस मामले की जांच कर रही है|





