भगवान परशुराम के खिलाफ अपशब्द कहने वाले को जेल भेजनें की मांग

0
814

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के धरना प्रदर्शन के दौरान भगवान परशुराम के खिलाफ अपशब्द कहने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजनें की मांग रखी गयी| मामले में जिलाधिकारी को कार्यवाही की मांग की गयी|
फर्रुखाबाद में विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्रा के नेतृत्व में सर्वसमाज कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सपा नेता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार द्वारा भगवान परशुराम के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की गयी है। दरअसल कलेक्ट्रेट परिसर में सपा के धरना प्रदर्शन के दौरान जवाहर सिंह गंगवार नें भगवान परशुराम के खिलाफ अमर्यादित वयान दिया था| जिसको लेकर सर्वसमाज में आक्रोश व्याप्त हो गया| मामले के 13 दिन गुजर जाने के बाद भी कार्यवाही ना होनें पर लोग फिर आक्रोशित हो गये| जिसके बाद ज्ञापन सौंपा|
जिसमे कहा कि जवाहर सिंह गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। इसके साथ ही अंबेडकर तिराहे पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मकान को जांचोपरांत ध्वस्त किया जाये। मांगें ना होनें पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी|
लाला राम दुबे, महंत सत्यगिरि, अनिल कश्यप, अंकुर श्रीवास्तव, मंथन सिंह गहरवार, अनिल तिवारी, कृष्ण मोहन शर्मा मोहन उर्फ नन्हे पंडित,अनूप तिवारी, नवनीत कनौजिया , उमेश जाटव, विश्वनाथ राजपूत, महेश चंद्र अग्निहोत्री, मुनीष चंद्र मिश्रा, प्रबल त्रिपाठी, निशु दुबे, रामदास गुप्ता, कोमल पांडेय, अभिषेक अग्निहोत्री , अंकित तिवारी, नितिन गुप्ता, प्रदीप सिंह राठौड़,कीर्ति वर्धन सिंह,विशाल दुबे आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]