फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) संदिग्ध हालत में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर दत्त में संदिग्ध परिस्थितियों में रजनेश पुत्र जोगराज की झोपड़ी में आग लग गई। जिससे घरेलू सामान जल गया, रजनेश पुत्र जोगराज की झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिसमें दो ताखत, दो चारपाई, एक लकड़ी की अलमारी, बिस्तर अन्य सामान जलकर राख हो गया । लेखपाल कुलदीप तिवारी, कानून- गो विश्वास विवेक पांडेय ने मौके पर पहुंचे। सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंची और उसने आग पर काबू पाया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



