भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव को लेकर अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

0
627

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को मद्देनज़र रखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है| पुलिस महकमा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नज़र बनाए हुए है|फर्रुखाबाद में रेलवे स्टेशन, बस अड्डे,मोहम्मदाबाद स्थित हवाई पट्टी, गैसिंगपुर स्थित इंडेन गैस बाटलिंग प्लांट की निगरानी बढ़ा दी गई है। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक डा संजय कुुमार ने बताया कि पुलिस को एलर्ट मोड पर रखा गया है और चेकिंग अभियान लगातार जारी है। खुफिया विभाग भी सक्रिय है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]