फर्रुखाबाद समेत प्रदेश के 35 जिलो में आज आंधी-तूफ़ान का अलर्ट हुआ जारी!

लखनऊ:प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलो में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और मेघगर्जन की सम्भावना व्यक्त की है|मौसम विभाग ने प्रदेश के लखनऊ,सीतापुर,अयोध्या,बाराबंकी,सुल्तानपुर, बहराइच,गोंडा,अंबेडकरनगर,उन्नाव और अमेठी में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बरसात की सम्भावना व्यक्त की है|
कौशांबी,प्रतापगढ़,मिर्जापुर,चंदौली,वाराणसी,संतरविदासनगर,प्रयागराज,फतेहपुर,सोनभद्र, फर्रुखाबाद,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर और अलीगढ़ में आंधी तूफान आने की संभावना है।
इसके अलावा इटावा,औरैया,रामपुर, बरेली,पीलीभीत,बांदा,चित्रकूट,मथुरा,हाथरस,कासगंज,एटा,आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी,शाहजहांपुर,संभल,बदायूं,जालौन,हमीरपुर,महोबा, झांसी,ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आँधी चलने का पूर्वानुमान है|मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से मौसम बदलेगा और गर्मी बढ़ेगी और तापमान में वृद्धि होगी|