वातानुकूलित बसों के किराए ने यात्रियों का छुडाया पसीना,10 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

0
653

लखनऊ:यूपी रोडवेज ने गर्मी आते ही यात्रियों को बड़ा झटका दिया है,गर्मियों का प्रकोप बढ़ते ही यूपी रोडवेज की एयरकंडीशनर बसों में सफर करना अब महंगा हो गया है|

यूपी परिवहन निगम ने एसी बसों के किराये में दस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है| नई दरें एक मई से लागू होंगी|इसका मतलब है कि गर्मियों में इन बसों का किराया भी अब आम आदमी की जेब जलाएगा|परिवहन निगम ने यह बढ़ोतरी ऑपरेशनल कॉस्ट और ईंधन की महंगाई को देखते हुए की है| बढ़ा हुआ किराया जनरथ, शताब्दी, स्कैनिया और वॉल्वो जैसी सभी एसी बसों पर लागू होगा|


परिवहन निगम ने जाड़े के मौसम में एसी बसों में यात्रियों का आवागमन बढ़ाने के लिए किराये में 10 प्रतिशत की कमी की थी। पहले उसे कुंभ तक के लिए बढ़ाया गया।रोडवेज की किराया कम होने की सुविधा 21 मार्च को खत्म हो गई, तब उसे 22 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक किया गया था, ताकि ईद व नवरात्र पर लोग 10 प्रतिशत कम किराए में एसी बसों में यात्रा कर सकें। यह मियाद भी बुधवार को पूरी हो रही है।जिसको लेकर अब यह निर्णय लिया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]