प्रदेश में तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज,गरज चमक के साथ बारिश की सम्भावना

0
668

लखनऊ:प्रदेश में मौसम फिलहाल अभी राहत वाला बना रहेगा। एक और विक्षोभ की वजह से मई के पहले सप्ताह में लू और गर्मी से राहत मिलती रहेगी।मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में मौसम में इस बदलाव से गर्मी से राहत मिलने के आसार है|

[adrotate banner="3"]


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मई की शुरुआत में ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।यह प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग दोनों को अपनी गिरफ्त में लेगा और 2 से 4 मई के बीच तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।चार मई से प्रदेश का मौसम फिर बदलेगा और तपिश और लू लोगों से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

[adrotate banner="2"]