आढ़ती के पुत्र व पुत्रबधू से मारपीट में 5 का चालान

0
843

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) आलू आढ़ती के पुत्र व पुत्रबधू के साथ मारपीट करनें के मामले में पुलिस नें पांच को गिरफ्तार किया था| मंगलवार को उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया|

थाना कादरी गेट के ग्राम अर्जुननगला निवासी विश्राम सिंह राजपूत की सातनपुर में आलू की आढत है| उनका पुत्र अभिनेद्र उर्फ मोनू राजपूत व पुत्र बधू रूचि विवाह समारोह में बीते रविवार शाम जा रहे थे| जिसके उनके साथ बाइक सबारों नें मारपीट कर दी थी| पीड़ित मोनू की तहरीर पर पुलिस ने अतुल उर्फ बाहुल पुत्र गंगा सिंह निवासी भऊआ नगला कादरी गेट, सुधांशू पुत्र राजवीर निवासी बदनपुर कादरी गेट, अजय पुत्र रविन्द्र गढ़िया राजेपुर, दुर्गेश पुत्र संजय निवासी गढिया राजेपुर, आलोक पुत्र राजेन्द्र निवासी डांडीपुर राजेपुर व 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| बुधवार को पुलिस नें अतुल उर्फ बाहुल पुत्र गंगा सिंह ,हरवीर यादव पुत्र बलराज सिंह निवासी मोहद्दीनपुर, अजय पुत्र सर्वेन्द्र सिंह, दुर्गेश पुत्र संजेश सिंह निवासी गढ़िया महमदपुर, आलोक पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी डांडीपुर राजेपुर का शांति भंग में चालान किया गया|




[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]