फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग तीन दिन से लापता मजदूर का शव तालाब में उतराता मिला| मौके पर भीड़ लग गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को जेसीबी से निकलवाया| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया है| 
थाना कादरी गेट के नारायणपुर सूर्य मंदिर के निकट निवासी 32 वर्षीय सागर जाटव पुत्र रामशरण मजदूरी का कार्य करता था| बीते 26 अप्रैल की शाम 5 बजे से सागर लापता हो गया| पत्नी सीमा ने 27 अप्रैल को थाना कादरी गेट में दोपहर 12:30 बजे गुमशुदगी दर्ज करायी| पुलिस मामले की जाँच कर रही थी| सोमवार सुबह सागर का शव कोतवाली फतेहगढ़ के बेबर रोड नलकूप कालोनी के सामने सड़क किनारे उतराता मिला| सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल सत्यप्रकाश व आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार मौके पर पंहुचे| कोतवाल नें शव को तालाब से जेसीबी के द्वारा बाहर निकलवाया| मृतक सागर जाटव के परिजन मौके पर पंहुचे| मृतक की माँ कमलेश व पत्नी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक की चप्पल तालाब के किनारे पड़ी थी| मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था| दो बहनों का विवाह हो चुका है| कोतवाल सत्यप्रकाश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा | 


तालाब में उतराता मिला लापता मजदूर का शव



