आसमान से बरस रही आग, तप रही धरती तड़प रहे लोग

0
724

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आसमान से बरस रही आग ने आम जनमानस का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी के तेवर तल्ख हो रहे हैं और मौसम गर्म बना हुआ है। मंगलवार को भी सुबह से लेकर रात तक मौसम गर्म रहा और दिन में लू के थपेड़ों के बीच शहरवासी हलकान दिखे। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। दोपहर के समय सड़कों पर कम ही लोग दिखे। बाजारों में भी रौनक नहीं थी। 

दरअसल बीते दिनों बारिश होनें से मौसम ठंडा हो गया था| लेकिन कुछ एक रोज से सूरज नें अपनी आँखे तरेरे दी हैं| तेज धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। मंगलवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे ही सूर्यदेव की तपिश भी बढ़ती चली गई। धूप तेज होने पर लोग सुबह से ही चेहरे और सिर पर कपड़ा
ढककर घरों से बाहर निकले। राहगीर गर्मी से बचने के लिए पेड़ या दुकान की छाया में रूककर अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ते दिखे। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर आने में परेशानी हुई।
टमाटर और खीरे की फसल सूख रही
गर्मी से एक ओर जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं फसल भी प्रभावित हो रही है। तेज धूप और लू के कारण टमाटर और खीरे की फसल सूख रही हैं। किसान खेतों में नमी बनाने के लिए बार-बार सिंचाई करने के लिए विवश हो रहे हैं। गर्मी में टमाटर और खीरे की फसल सूख रही है। किसान बार-बार खेतों की सिंचाई व स्प्रे करने में लगे हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]