फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| परिजनों में कोहराम मच गया | पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया|
जनपद शाहजहाँपुर के कलान गगुरिया निवासी 30 वर्षीय अर्जुन बीते आठ सालों से पांचाल घाट पर रह रहा था| मंगलवार को अर्जुन ने गंगा किनारे झोंपड़ी में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मृतक की पत्नी गुड्डी देवी, माँ पुष्पादेवी का रो-रो कर बुरा हो गया| मृतक शराब पीने का आदी था| पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया| पुलिस मामले में जाँच कर रही है| 


युवक नें फांसी लगाकर दी जान




