पुरानें डुंडा कार्यालय में लगी भीषण आग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)पुरानें डुंडा कार्यालय में भीषण आग लग गयी| जिससे हड़कंप मच गया| इसी कार्यालय के कमरों में माफिया अनुपम दुबे के होटल गुरु शरणम् पैलेस का सामान भी रखा था| दमकल की टीम नें कड़ी मसक्कत कर बाद आग पर काबू पाया|

दरअसल बीते 2019 में टाउन हाल स्थित नगरीय विकास अधिकरण (डूंडा) कार्यालय फतेहगढ चला गया था| जिसके बाद भवन पर पालिका का कब्जा था| जिसमे डूडा कार्यालय के पुरानें अभिलेख के साथ ही ध्वस्त किये गये होटल गुरु शरणम् पैलेस में निकला सामान रखा दिया गया था| जिस पर नगर पालिका का ताला पड़ा था| मंगलवार
शाम लगभग 5 बजे संदिग्ध हालत में लगी| जिससे आस-पास रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गयी| लोगों नें अपने घर से गैस सिलेंडर निकाल कर बाहर रख दिये| लगभग 40 मिनट के बाद दमकल की पहली गाड़ी मौके पर पंहुची और गेट का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और आग पर काबू पानें का कार्य शुरू किया| आग पर काबू ना होनें पर दूसरी गाड़ी भी मौके पर आ गयी| दो दमकल की गाड़ियों ने कड़ी
मसक्कत के बाद लगभग तीन घंटे बाद आग प् काबू पाया|
आग के पीछे किसका हाथ!
डुंडा कार्यालय में लगी आग के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया| दरअसल होटल गुरु शरणम् के ध्वस्त होनें के बाद उसमे से निकले सोफे, गद्दे, बैड,एसी आदि को इसी डुंडा कार्यालय में रखा गया था| लेकीन जिम्मेदार कर्मियों नें कुछ हाथ मार अपने घर में काफी सामान स्थापित कर लिया| आग लगनें के बाद पालिका का कोई कर्मचारी तक देखनें नही आया| जिससे लोगों नें सबाल खड़े करनें शुरू कर दिये| की विभागीय जिम्मेदार नें तो लंका कांड नही किया| क्योंकि चर्चा आम है कि गुरु शरणम् से निकाले गये कई एसी आदि सामान कई विभागीय कर्मियों के घर की शोभा बढ़ा रहे है|
अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुराने डुंडा कार्यालय में आग लगी थी| जिसमे होटल गुरु शरणं पैलेस का कुछ सामान रखा था| कितना सामान जला है यह अभी जानकारी नही है| जानकारी की जा रही है|