विद्युत व्यवस्था ध्वस्त होनें पर महिलाओ ने बिजली विभाग घेरा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)ध्वस्त विद्युत व्यवस्था से आक्रोशित महिलाओं नें विद्युत विभाग कार्यालय भोलेपुर का घेराव किया| जिसके बाद अधिकारियों नें कार्यवाही का भरोसा दिया|
सभासद अनिल तिवारी के नेतृत्व में तकरीबन आधा सैकड़ा महिलाएं भोलेपुर घर पर अधीक्षण अभियंता कार्यलय पर पंहुचे और हंगामा किया| सभासद अनिल तिवारी नें बताया कि बनखड़िया में लोहे के बीस साल पुराने जर्जर विद्युत पोल लगे हैं, जिसमे से एक पोल गिर भी गया, वहीं भूसा मंडी में भी बिजली के पोल ध्वस्त हैं| जिन्हें बार बार कहनें के बाद भी बदला नही गया| लिहाजा आक्रोशित महिलाओ नें हंगामा किया| हंगामा होनें की जानकारी पर एक्सियन ब्रजभान सिंह मौके पर पंहुचे और जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद महिलाएं वापस हुईं| इस दौरान मोहिनी बाथम, ज्योति बाथम,धर्मेद्र कुमार, निर्मला बाथम, शकुंतला देवी, पुष्पा देवी, रिचा बाथम आदि रहे|।