शादी का कर्ज चुकानें के लिए लूटी थी महिला की चैन, दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपनी शादी का कर्जा चुकाने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया गया| पुलिस नें दो आरोपियों को गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल की है| पुलिस ने लूटी हुई चैन भी बरामद हुई है|

बीते दिन थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम पूरननगला निवासी अनुपम पत्नी राजेन्द्र सिंह यादव नें थानें में मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे कहा कि अनुपम अपने 7 माह के बच्चे की दवा लेनें चौक फर्रुखाबाद जा रही थी| बाइक भतीजा हर्ष यादव चला रहा था| उसी दौरान कायमगंज बाई पास पर रस्तोगी पेट्रोल पम्प के निकट सफेद अपाचे पर दो लोग आये और झपट्टा मारकर चैन तोड़ ली| चैन का पैडल अनुपम के हाथ में ही रह गया | आरोपी जसमई की तरफ भाग गये| पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की| जाँच में उमन वीर पुत्र दलवीर निवासी बुढनपुर मऊदरवाजा, स्मोद उर्फ यश पुत्र मनोज कुमार निवासी कूकपुरा जैथरा एटा को थानाध्यक्ष बलराज भाटी व पुलिस टीम नें गिरफ्तार किया| उमन वीर नें बताया कि उसकी शादी 23 मार्च 2025 को हुई थी| शादी में तीन लाख का कर्जा हो गया| बहन की शादी 4 मई 2025 को है| कर्जा चुकानें के लिए उसने लूट की घटना को रिश्तेदार स्मोद के साथ मिलकर अंजाम दिया और महिला की चैन लूट ली| पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने घटना का पुलिस लाइन में खुलासा किया|